सुल्तानपुर, फरवरी 6 -- सुलतानपुर। मोतिगरपुर थाना के पेमापुर में दो साल पूर्व हुए बहुचर्चित विकास यादव हत्याकांड में अभियोजन पक्ष की गवाही जारी है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता शेख नजर अहमद ने बताया कि जिला जज सुनील कुमार की कोर्ट में प्रत्यक्षदर्शी गवाह कर्मराज की गवाही शुक्रवार को भी दर्ज हुई जिससे सोमवार को भी जिरह होगी। हत्याकांड में सनोज यादव ने मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें अकबाल, दिलशाद और नौशाद आरोपी हैं। 20 नवंबर 2023 को हुए बवाल में विकास यादव की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...