पेफी की 25 सदस्यीय टीम रांची के लिए रवाना
गढ़वा, सितम्बर 24 -- गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। रांची के केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव में गढ़वा के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दम दिखाएंगे। पेफी झारखंड के तत्वावधान में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले की 25 सदस्यीय टीम बुधवार की रात रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस से रवाना हुई। टीम में फुटबॉल, वॉलीबाल और एथलेटिक्स के खिलाड़ी शामिल हैं। रवाना होने से पहले खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखा। गढ़वा जिला पेफी के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, सचिव मदन प्रसाद केशरी, कार्यकारी सचिव आनंद कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष सुशील केशरी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, सह सचिव प्रिंस सोनी, अभिषेक द्विवेदी व सतीश कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। यह भी पढ़ें- Palamu News: जिला स्तरीय खेला झारखंड प्रतियोगिता 28 से अध्यक्ष अलखनाथ ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.