नई दिल्ली, मई 19 -- नई दिल्ली। खाद्य एवं शीतल पेय कंपनी पेप्सिको ने मंगलवार को कहा कि वह वर्ष 2030 तक भारत में करीब 5,700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह निवेश मुख्य रूप से खाद्य उत्पाद कारोबार की उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर किया जाएगा। पेप्सिको के भारत और दक्षिण एशिया क्षेत्र के सीईओ जागृत कोटेचा ने कहा कि भारत कंपनी के लिए शीर्ष 13 बाजारों में शामिल है। वर्ष 2025 से 2030 के बीच हमने लगभग 5,700 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में एक कंसन्ट्रेट्स संयंत्र, असम में स्नैक्स संयंत्र और तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर स्नैक्स संयंत्र शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...