रांची, अप्रैल 22 -- रांची। उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक और सौदेबाजी मामले में पटना के कुम्हरार से गिरफ्तार आरोपी रंजीत कुमार उर्फ चुनचुन की जमानत याचिका पर बुधवार को अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले की केस डायरी तलब की और अगली सुनवाई के लिए 25 अप्रैल की तारीख निर्धारित की। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता शिशिर राज ने पक्ष रखा। वहीं, अरबिंद चौधरी की अग्रिम जमानत पर आंशिक सुनवाई हुई। दोनों मामले में केस डायरी की मांग की गई। बता दें कि उक्त मामले में 168 की अब तक गिरफ्तारी हुई है। इसमें से 166 की जमानत याचिका पर 25 अप्रैल को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.