फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 14 -- फर्रुखाबाद। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार को जिले के 19 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच हुई। सभी केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। सख्ती इतनी की परिंदा भी पर नहीं मार सकता था। डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। प्रश्न पत्र सरल देख अभ्यर्थियों के चेहरे खिले नजर आए। रामानंद बालिका इंटर कॉलेज में सुबह आठ बजे से ही ललितपुर, फिरोजाबाद, कानपुर, एटा, कासगंज, टूंडला, आगरा व कानपुर देहात आदि जनपदों से अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। रामानंद बालिका इंटर कॉलेज व बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में मुख्यगेट पर ही महिला कांस्टेबल युवतियों व पुरुष कांस्टेबल युवकों की सघन तलाशी लेते दिखे। बायोमीट्रिक हाजिरी के बाद ही केंद्र पर प्रवेश करने दिया जा रहा था। अभ्यर्थियों के ...