पेपर लीक होने के विरोध में केंद्रीय शिक्षामंत्री का पुतला फूंका
पीलीभीत, मई 15 -- पीलीभीत। नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के विरोध में छात्र कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा के नेतृत्व में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने गैस चौराहा, मेन मार्केट में जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार हो रहे परीक्षा घोटालों और पेपर लीक ने देश के करोड़ों मेहनतकश छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। युवा दिन-रात मेहनत कर परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन लापरवाह व्यवस्था उनकी मेहनत पर पानी फेरने का काम कर रही है। छात्र कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा और संदीप गंगवार ने कहा कि अगर देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाएं भी सुरक्षित नहीं हैं तो यह सरकार और परीक्षा एजेंसियों की पूर्ण विफलता है। यह भी पढ़ें- पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप दोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.