मोतिहारी, जून 21 -- मोतिहारी, हिप्र.। परीक्षाओं में व्यापक अनियमितता, लागातार हो रहे पेपर लीक, बेरोजगारी, बढ़ती हुई महंगाई व युवाओं के भविष्य के साथ किये जा रहे खिलवाड़ के खिलाफ कांग्रेजजनों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ई.शशिभूषण राय उर्फ गप्पु राय ने की। श्री राय ने कहा कि आये दिन पेपर लीक होना, परीक्षाओं का अचानक रद्द होना, छात्रों को दुबारा परीक्षा के लिए मजबूर करने, भर्ती के प्रक्रिया में देरी होने व बढ़ती बेरोजगारी सरकार के विफलताओं को दर्शाता है। धरना प्रदर्शन में प्रो विजय शंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार सिंह, मधुरेन्द्र कु सिंह, चन्द्रबली पाण्डेय, हरी किशोर पटेल, राज कुमार अंजुमन, राज कुमार कुशवाहा, संजय कुमार यादव, रंजीत पाण्डेय, खलीलुर रहमान खां, जयचन्द्र प्रसाद यादव, ओ...