रांची, जुलाई 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने देश की परीक्षा प्रणाली और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2014 से अब तक देशभर में विभिन्न परीक्षाओं के 152 प्रश्नपत्र लीक हुए हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक फैली इस समस्या से लगभग 7.5 करोड़ छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। अब तक किसी बड़े दोषी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और न ही सरकार ने जवाबदेही तय की है। इस भ्रष्ट व्यवस्था से परेशान युवा लोकतांत्रिक और अहिंसात्मक तरीके से सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को वह पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से देश के दो दर्जन से अधिक होनहार छात...