बिहारशरीफ, जून 20 -- पेपर लीक से छात्रों का भविष्य हो रहा बर्बाद : राहुल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। परीक्षाओं का पेपर लीक होने से छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। अकेले सिर्फ नीट परीक्षा का पेपर लीक होने से देशभर में 15 लाख से अधिक छात्रों का कैरियर प्रभावित हुआ है। ये बातें कांग्रेसी नेता राहुल कुमार ने पार्टी की ओर से आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने आंदोलन से सरकार को परीक्षा में पवित्रता बनाये रखने के लिए मजबूर करेगी। साथ ही लगातर हर मोर्चे पर फेल हो रहे केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को पद से हटाने के लिए कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- पेपर लीक से छात्रों का भविष्य हो रहा बर्बाद : राहुल इससे पहले पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंदी यादव की अगुवाई में पार्टी कार्यालय से नि...