हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 12 -- बिहार में पेपर लीक और एग्जाम में कदाचार को रोकने के लिए 29 जिलों में परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस संबंध में बिहार बोर्ड यानी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) को निर्देश दे दिए हैं। सरकार ने 33 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। पहले चरण में 12 जिलों में परीक्षा भवन के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इनमें सीतामढ़ी, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, कैमूर, नालंदा, मधेपुरा जैसे जिले शामिल हैं। अधिकतर परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम को मौजूदा स्कूलों के परिसर में ही बनाया जाएगा। लगभग एक से डेढ़ एकड़ जमीन पर परीक्षा भवन के साथ स्ट्रॉन्ग रूम का निर्माण किया जाएगा। परीक्षा भवन में छात्र-छात्राओं के कदाचार मुक्त एग्जाम की सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। वहीं, स्ट्रॉन्ग रूम...