पेपर लीक युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ : अलका
काशीपुर, मई 14 -- काशीपुर। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश में भर्ती परीक्षाओं और नौकरी के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं। यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि उन संवैधानिक और वैधानिक संस्थाओं के राजनीतिक दुरुपयोग का परिणाम है, जिन पर युवाओं का भविष्य टिका है। गुरुवार को प्रेस को जारी विज्ञप्ति में आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं के भविष्य से निरंतर खिलवाड़ हो रहा है। कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने युवाओं का सरकार पर से विश्वास तोड़ा है और पूरी व्यवस्था पर एक सवाल खड़े कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक मामले में पौड़ी में एनएसयूआई और कांग्रेस का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.