नई दिल्ली, मई 25 -- डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने 21 मई को लीक हुए प्रश्न पत्र को निरस्त कर दिया है। 21 मई को बीटेक कम्प्यूटर सांइस छठे सेमेस्टर का कम्प्यूटर नेटवर्क प्रश्न पत्र परीक्षा से पहले लीक हो गया था और कई टेलीग्राम और व्हॉट्सग्रुप पर वायरल हो गया था। जिसके बाद विश्वविद्यालय ने बिना देर किए चार सदस्यीय जांच समिति बना दी थी। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को पेपर निरस्त करने का निर्णय किया। एकेटीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि एकेटीयू की पेपर लीक जांच समिति की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में सभी बिन्दुओं को पर मंथन के बाद पेपर निरस्त करने के साथ ही भविष्य की परिक्षाओं में अधिक सख्ती बरतने का फैसला किया गया। निरस्त पेपर की तृतीय वर्ष के प्रैक्टिकल खत्म होने के बाद आयोजित किया ज...