पेपर लीक मामले में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
बेगुसराय, मई 25 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के जिला अध्यक्ष उत्तम कुमार के नेतृत्व में सोमवार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर नीट के पेपर लीक प्रकरण की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। संगठन ने कहा कि परीक्षा में अनियमितता से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है तथा शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं। ज्ञापन में मामले की समयबद्ध जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, प्रभावित परीक्षार्थियों को मुआवजा, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) लागू करने तथा प्रश्नपत्र सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- पेपर लीक मामले में राष्ट्रपति के नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.