रांची, सितम्बर 14 -- रांची। जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले में जेल में बंद परीक्षा माफिया अभय कुमार तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और उसका भाई अक्षय कुमार तिवारी की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सोमवार को अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में आंशिक सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से बहस की गई। वहीं, अभियोजन ने समय की मांग की। इस पर अदालत ने एक दिन का समय देते हुए याचिका पर सुनवाई के लिए 15 सितंबर की तारीख निर्धारित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...