रांची, जून 23 -- रांची। उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के चर्चित पेपर लीक मामले में आरोपी मोनू कुमार, सोनू शर्मा और गौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मामले के आईओ अदालत में उपस्थित हुए। दोनों पक्षों की दलीलें आंशिक रूप से सुनी गई। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता अनिल सिंह महाराणा ने बहस की। आगे की सुनवाई बुधवार 24 जून को भी जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- नकल कराने के आरोपी पर्यवेक्षक को रहना पड़ेगा जेल में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...