पेपर लीक मामले पर भाजपा का मशाल जुलूस, सीबीआई जांच की मांग
जमशेदपुर, अगस्त 1 -- झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल, जूनियर इंजीनियर, उत्पाद सिपाही समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में साकची स्थित जिला कार्यालय से बड़ा गोलचक्कर तक मशाल जुलूस सह आक्रोश मार्च निकाला गया। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित जुलूस में विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, मीरा मुंडा सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो, भ्रष्टाचारियों को सजा दो और हेमंत सरकार इस्तीफा दो जैसे नारे लगाए तथा सभी विवादित भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग की। यह भी पढ़ें- पेपर लीक माम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.