जमशेदपुर, अगस्त 8 -- झारखंड सरकार में पदों को बेचने और एजेंसियों को बिक्री केंद्र बनाने का खेल जारी है। इससे सभी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। इसपर सरकार ने चुप्पी साध रखी है। ये बातें जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में शुक्रवार को आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन के पहले दिन आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहीं। इस दौरान वे मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन युवाओं व छात्रों को सड़क पर धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सरकार को कर्मचारी चयन आयोग और जेपीएससी के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बर्खास्त कर सक्षम लोगों को नियुक्त करना चाहिए, ताकि भविष्य में पेपर लीक न हो। यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: रांची में CM आवास के पास झड़प, अनशन से एक की तबीयत बिगड़ी उन्होंने ...