रांची, अप्रैल 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उत्पाद सिपाही नियुक्ति परीक्षा के पेपर लीक मामले पर कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में एक बार फिर पेपर लीक ने युवाओं के सपनों पर कुठाराघात किया है। यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार और लापरवाही का प्रमाण है। उन्होंने राज्य सरकार से अविलंब सीबीआई जांच की अनुशंसा करने की मांग की। कहा कि परीक्षा प्रणाली को उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में संचालित किया जाए। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य किसी भी कीमत पर बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.