पेपर लीक प्रकरण में दिवंगत छात्रों को एनएसयूआई ने दी श्रद्धांजलि
रुद्रपुर, जुलाई 26 -- रुद्रपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं से प्रभावित होकर जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में रविवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव चेतन भट्ट ने कहा कि सपनों को साकार करने के लिए वर्षों तक मेहनत करने वाले छात्रों की असमय मृत्यु बेहद दुखद और चिंताजनक है। परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना समय की जरूरत है। यह भी पढ़ें- Noida News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में मार्च निकाला यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.