पेपर लीक पर सपा विधायक ने सरकार को घेरा
सुल्तानपुर, जून 16 -- बल्दीराय। इसौली के सपा विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं, प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य और क्षेत्रीय विकास दोनों मोर्चों पर विफल साबित हो रही है। ताहिर खान ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से युवाओं में निराशा बढ़ रही है और उनका भविष्य अधर में लटक गया है। सरकार को इस गंभीर मुद्दे पर जवाबदेह होना चाहिए। विधायक ने दावा किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र की 34 सड़कें नाबार्ड योजना के तहत स्वीकृत हैं और धनराशि जारी होने की जानकारी भी मिल चुकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.