पेपर लीक पर युवा कांग्रेस का हमला, जवाबदेह व्यवस्था बनाने की मांग
रुडकी, जुलाई 14 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश के लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। अब समय आ गया है कि छात्र अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करें और पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कठोर और जवाबदेह व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने मंगलवार को रामनगर चौक के एक होटल में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित किया। कहा कि आज पैसे के दम पर युवाओं के सपनों को कुचला जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.