नई दिल्ली, जुलाई 21 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सदन में चर्चा कराने की मांग की है। इस मुद्दे पर उन्होंने मंगलवार को विपक्ष के कई नेताओं के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मुलाकात की। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री से माफी की मांग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री का भी इस्तीफा मांगा। संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी सांसदों ने छात्रों के मुद्दे पर चर्चा कराने का अनुरोध किया था, पर अध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए उन्हें सरकार से पूछना होगा। राहुल ने कहा कि दूसरे शब्दों में लोकसभा अध्यक्ष कह रहे हैं कि संसद में बहस कराने के लिए उन्हें सरकार की अनुमति चाहिए। यह मुद्दा छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़ा है。 यह ...