पेपर लीक पर केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
जौनपुर, जून 28 -- जौनपुर, संवाददाता। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने शनिवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि सरकार की पेपर लीक की वजह से देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं का भविष्य अंधकार में चला गया है। डा. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि देश में बेरोजगारी उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। सरकार की नाकामियों के कारण पढ़ा-लिखा नौजवान दर-दर ठोकरें खाने को विवश है और आत्महत्या करने पर विवश हो रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री को देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तथाकथित डबल इंजन सरकार के सभी दावे हवा-हवाई साबित हो गए हैं। यह भी पढ़ें- पेपर लीक पर कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव का केंद्र-राज्य सरकार पर हमला प्रदेश अपराधगढ़ बन गया है। प्रदेश म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.