पेपर लीक पर कड़ा कानून बनाने की मांग
वाराणसी, जुलाई 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। भगवानपुर क्षेत्र में रहने वाले नीट-जेईई और प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों के साथ बीएचयू के पूर्व छात्रों ने गुरुवार को 'पेपर लीक की समस्या और समाधान' विषय पर संवाद आयोजित किया। संवाद के दौरान छात्रों ने नीट सहित अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक होने के सवाल पर गहरी चिंता व्यक्त की और देश की संसद से इसके स्थायी समाधान के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग की। बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री डॉ. सूबेदार सिंह ने कहा शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में दो बार नीट का पेपर लीक हो चुका है। डॉ. सिंह ने धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के विरोध में कोचिंग छात्रों का मार्च, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग यह भी कहा शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.