खगडि़या, मई 13 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि पेपर लीक देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इससे छात्र एवं अभिभावकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। यह बातें बुधवार को प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार ने कही। कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में परीक्षा पेपर लीक मामले पर फिजिक्स के मशहूर शिक्षक आलोक कुमार ने कहा कि पेपर लीक ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतलापेपर लीक पर कार्रवाई पेपर लीक मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा है कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस परीक्षा का आयोजन करने वाली संस्था को जवाबदेह बन...