पेपर लीक को राष्ट्रविरोधी अपराध घोषित करने की कांग्रेस ने की मांग
एटा, मई 25 -- नीट सहित तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इसके विरोध में सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने कलक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम एडीएम प्रशासन को ज्ञापन दिया है। सोमवार को पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी, अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रकांत गांधी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि केन्द्र सरकार बार-बार पेपर लीक पर नियंत्रण करने में असफल हो रही है। इससे छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। एनटीए को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाए। केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर जांच कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में रामकुमार सक्सेना, नैना शर्मा एडवोकेट, सुभाष सागर एडवोकेट, संतोष गौतम एडव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.