पेपर लीक के विरोध में स्वराज सेवादल का प्रदर्शन
हल्द्वानी, अगस्त 1 -- रामनगर, संवाददाता। परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत द्वारा दिए गए कथित भ्रामक बयान के विरोध में स्वराज सेवादल ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीएनजी डिग्री कॉलेज से तहसील परिसर तक जुलूस निकाला और धरने पर बैठकर नारेबाजी की। तहसील परिसर में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए रमेश जोशी और अन्य वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ देशभर का युवा सड़कों पर उतरकर पेपर लीक मामलों का विरोध कर रहा था, वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड में भी पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केवल प्रोफेसरों को निलंबित कर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है, जबकि यह जांच का विषय है कि पेपर उन तक कहां से पहुंचा। संगठन के नेताओं ने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.