मथुरा, मई 16 -- नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के विरोध में यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई ने बीएसए कॉलेज के सामने शुक्रवार को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन करते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन को लेकर पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक भी हुई। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गेश बघेल व युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अनाम धन्य तिवारी के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ने नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के विरोध में बीएसए कॉलेज के सामने प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक पर एनएसयूआई ने किया विरोध प्रदर्शन इस दौरान युवा कांग्रेसियों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने युवा कांग्रेसियों से पुत...