पेपर लीक के विरोध में यूकेडी का प्रदर्शन
बागेश्वर, जुलाई 25 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने शनिवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान आयोजित सभा में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने देशभर में सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में आक्रोश रैली निकाली और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मंडलसेरा बाईपास स्थित पार्टी कार्यालय से नगर तक रैली निकाली। इसके बाद सरयू-गोमती संगम तट पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के आंदोलनों को दमनकारी नीति से कुचलना चाहती है, लेकिन उसे याद रखना चाहिए कि युवा देश का भविष्य हैं। यह भी पढ़ें- प्रश्न पत्र लीक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.