पेपर लीक के विरोध में भीम आर्मी और एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
ललितपुर, जुलाई 25 -- ललितपुर। दिल्ली के जंतर मंतर में पेपर लीक के मामले में अनशन कर रहे विद्यार्थियों पर लाठी चार्ज व आंसू गैस के गोले छोड़ने के खिलाफ भीम आर्मी और एनएसयूआई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग प्रदर्शन किया। उन्होंने अफसरों को ज्ञापन सौंपकर इसके लिए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मांग उठाई। आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने शहर के अम्बेडकर पार्क में गोष्ठी कर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। अभी यह लोग जुलूस निकालने की तैयारी कर ही रहे थे कि मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने इसको नाकाम कर दिया। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जंतर मंतर की घटना को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने शनिवार को शहर के अंबेडकर पार्क में एकत्रित होकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- जौहर यूनिवर्सिटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.