सासाराम, जुलाई 24 -- दिनारा, एक संवाददाता। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक के विरोध में शुक्रवार को दिनारा बाजार में भाकपा माले और भगत सिंह छात्र-नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा माले और छात्र संगठन के नेताओं ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार और शिक्षा माफियाओं की मिलीभगत के कारण हर साल प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं, जिससे लाखों छात्रों की मेहनत और भविष्य प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज की माले ने की निंदाप्रदर्शन का उद्देश्य उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से परेशान कई छात्र आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून नहीं बनाने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने सोनम वांगच...