पेपर लीक के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्च, छात्रों ने बुलंद की आवाज
लखनऊ, जुलाई 24 -- दिल्ली में चल रहे नीट पेपर लीक के विरोध में लखनऊ में जेन जी और सिविल सोसाइटी संग छात्रों ने प्रतिरोध मार्च निकाला। आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को राजधानी की सड़कों पर उतरकर छात्रों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए परिवर्तन चौक से शहीद स्मारक तक पैदल मार्च किया। इस दौरान सैकड़ों छात्र और छात्र संगठनों से जुड़े युवाओं ने शिक्षा और रोजगार मुद्दे पर हुंकार भरी। प्रतिरोध मार्च शुक्रवार शाम करीब चार बजे परिवर्तन चौक से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुंचा। मार्च में शामिल छात्रों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पेपर लीक की घटनाओं पर कड़ा विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और उनकी वर्षों की मेहनत बेकार हो रही है। छात्रों ने मांग की कि केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.