पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने निकाला मार्च,दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
मुंगेर, जुलाई 26 -- तारापुर,निज संवाददाता। लगातार हो रहे पेपर लीक तथा छात्रों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर शनिवार को तारापुर में छात्रों ने शांतिपूर्ण मार्च निकाला। मार्च आरएस. कॉलेज परिसर के समीप से शुरू होकर प्रखंड कार्यालय स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचा, जहां छात्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। आरएस. कॉलेज के छात्र अंकित कुमार के नेतृत्व में निकले मार्च में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान छात्र हाथों में तख्तियां लेकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार,परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की मांग कर रहे थे। मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। इधर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहे। मार्च के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.