काशीपुर, जुलाई 25 -- खटीमा। नीट और उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पेपर लीक के विरोध में शनिवार देर शाम कांग्रेस ने विधायक भुवन चंद्र कापड़ी के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस के समापन पर शहीद स्मारक पर कथित परीक्षा घोटालों के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और युवाओं के सम्मान, न्याय एवं सुरक्षित भविष्य के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। देवभूमि धर्मशाला से शुरू हुआ मशाल जुलूस बस स्टैंड होते हुए शहीद स्मारक पहुंचा। जुलूस में उमेश सिंह राठौर, जसविंदर सिंह बाजवा, विक्रम सिंह, नवीन जोशी, विनोद चंद, सतपाल राणा, अरविंद कुमार, नासिर खान, देवेंद्र कन्याल, नरेंद्र आर्या, प्रवीण बिष्ट, बीना राणा, शांति सामंत, विद्या, ज्योति देवी, फूलमती, नेहा जोशी, सोनी भट्ट, पूजा राणा सहित बड़ी संख्या में कार्...