कौशाम्बी, जुलाई 25 -- पेपर लीक की घटनाओं और छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरायअकिल नगर पंचायत में कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने किया। कैंडल मार्च जिला महासचिव मो. फरमान के मार्केट से शुरु होकर करन चौराहे तक निकाला गया। जिलाध्यक्ष गौरव पांडे ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर नीट समेत अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। श्रद्धांजलि सभा में उन छात्रों को याद किया गया, जिन्होंने कथित रूप से परीक्षा व्यवस्था से निराश होकर अपनी जान गंवाई। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, किया सत्याग्रह उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें कार्यक्रम में पहुंचने से रो...