सिमडेगा, जुलाई 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय छात्र संघ के देशव्यापी छात्रों की गूंज अभियान के तहत गुरुवार को गोस्सनर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयू के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी शैक्षणिक, परीक्षा, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य समस्याओं को गंभीरता से सुना। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने छात्रों की गूंज अभियान से जुड़ने का किया आह्वानछात्रों का उत्साहजनक समर्थन अभियान को कॉलेज के विद्यार्थियों का उत्साहजनक समर्थन मिला और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी समस्याएं व सुझाव साझा किए। एनएसयू जिलाध्यक्ष विवेक एक्का ने कहा कि आज देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। वर्षों की मेहनत के बाद भी छात्रों को अनिश्चि...