बरेली, जून 22 -- नीट यूजी री एग्जाम का रविवार को जिले के 24 केंद्रों पर आयोजन हुआ। पिछले वर्ष पेपर लीक होने के कारण इस बार कड़ी निगरानी में परीक्षा कराई गई। छात्र-छात्राओं के चश्मे, कपड़ों के बटन, स्लीपर के सोल आदि के साथ कानों और बालों को भी बारीकी से चेक किया गया। 11492 अभ्यर्थियों में से 10644 उपस्थित और 848 अनुपस्थित रहे। नीट यूजी री-एग्जाम दो बजे से 5:15 बजे तक हुआ। हालांकि केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश 11 बजे से शुरू हो गया था। डेढ़ बजे तक अभ्यर्थियों की कड़ी तलाशी ली गई। इस बार अभ्यर्थियों के चश्मे, कपड़ों में लगे बटन और चेन के साथ ही पूरे शरीर की बारीकी से तलाशी ली गई। यह भी पढ़ें- नीट-यूजी पुनर्परीक्षाः 462 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के भी बारीक परीक्षण और सफल बायोमेट्रिक के बाद ही उन्हें प्रवेश ...