वाराणसी, जून 21 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की भुवनेश्वर में हुई तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक में नीट सहित अन्य पेपर लीक के जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में शैक्षिक सुधार, महिला सुरक्षा, शहरी माओवाद और वैश्विक परिदृश्य पर चार प्रस्ताव पारित किए गए। काशी प्रांत के प्रांत मंत्री शिवम सिंह ने शनिवार को काशी विद्यापीठ में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि अभाविप 'स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम', वंदे मातरम् के 150 वर्ष, राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के 60 वर्ष और संत रविदास के 650वें प्राकट्योत्सव पर देशव्यापी अभियान चलाएगी। चार प्रस्तावों में शैक्षिक सुधारों को परिणामकारी बनाने के लिए धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन, सशस्त्र माओवाद के समाप्तिकाल में शहरी माओवाद, महिलाओं के शोषण और मतांतर...