संवाददाता, जुलाई 20 -- Students Protest against paper Leak: नीट पेपर लीक के चलते शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को एक तरफ दिल्ली के जंतर-मंतर से छात्रों-युवाओं ने संसद मार्च निकालने की कोशिश की तो वहीं लखनऊ में भी कई छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। दिल्ली का संसद मार्च कॉकरोच जनता पार्टी और सोनम वांगचुक के आह्रवान पर था तो लखनऊ में विश्वविद्यालय के समाजवादी छात्र सभा और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन चौक से हजरतगंज तक मार्च निकालने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते में बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बसों के माध्यम से इको गार्डन भेज दिया। मौके पर बड़ी संख्या में पु...