पेपर लीक के खिलाफ लखनऊ में कल छात्रों का प्रदर्शन, CJP के अभिजीत दीपके भी होंगे शामिल
नई दिल्ली, जून 11 -- Lucknow students protest: यूपी की राजधानी लखनऊ में पेपर लीक कांड के विरोध में 12 जून को इको गार्डन में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी(Cockroach Janata Party) के अध्यक्ष अभिजीत दीपके भी शामिल होंगे। अभिजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए प्रदर्शन में शामिल होने की सूचना दी है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी और बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम अभ्यर्थी व बेरोजगारों की आवाज उठाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। परीक्षाओं की तैयारी में युवाओं का समय और पैसा बर्बाद हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.