पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का उमड़ा जनसैलाब
रांची, जुलाई 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। देशभर में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं, शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा की मांग को लेकर रविवार को रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से छात्रों के गूंज अभियान में विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और आम नागरिकों ने भाग लेकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और युवाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद की। एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। बार-बार होने वाले पेपर लीक ने लाखों मेहनती छात्रों के सपनों को तोड़ा है। युवाओं के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ देशभर में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है और छात्रों की गूंज उसी अभियान का सशक्त मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.