पेपर लीक के खिलाफ टूटा छात्रों का सब्र, पटना यूनिवर्सिटी में हंगामा; AISF ने विश्वविद्यालय कराया बंद
पटना, सितम्बर 10 -- पटना विश्वविद्यालय में जबरदस्त हंगामा हुआ है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के छात्रों ने पीयू में जमकर हंगामा किया है। एआईएसएफ के छात्रों ने पीयू को बंद कराया है। पीयू में हंगामा चल रहा है। बता दें कि एआईएसएफ के छात्र चार दिन से भूख हड़ताल पर थे। दरअसल छात्र 3 अगस्त को एलएलबी परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद इस परीक्षा को रद्द करने और केंद्रीय पुस्तकालय को 24 घंटे खोलने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को छात्रों ने कुलपति का घेराव भी किया था। भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों का अब सब्र टूट गया है औऱ उन्होंने आज पटना यूनिवर्सिटी में जमकर हंगामा किया है। पीयू के कार्यालय में घुसकर छात्रों ने कर्मचारियों को बाहर निकलवा दिया। छात्र संगठन द्वारा विश्वविद्यालय बंद कराए जाने का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.