पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
कानपुर, मई 16 -- कानपुर। नीट पेपर लीक व आहत होकर लखीमपुरखीरी के छात्र की आत्महत्या के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में दिया गया। कहा गया कि बच्चों के जीवन से खेलने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। आत्महत्या करने वाले छात्र ऋतिक मिश्रा के परिवार को आर्थिक सहायता की जाए। नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में आक्रोश जताया। कहा कि पेपर लीक ने करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। मेहनत करने वाले छात्र खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। लखीमपुर खीरी के छात्र ऋतिक मिश्रा का आत्महत्या करना भ्रष्ट और विफल शिक्षा व्यवस्था का परिणाम है। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई और कांग्रेस का प्रदर्शन नरेश त्रिपाठी, अवनीश सलूजा, बृजेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.