पटना, मई 1 -- बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति ने हजारों अभ्यर्थियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। जिन उम्मीदवारों ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी और सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी भर्ती परीक्षा दी थी, उनके लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। आयोग ने साफ शब्दों में कहा है कि परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर ब्लूटूथ और दूसरे माध्यमों से कदाचार करने की कोशिशें सामने आईं, जिसके बाद बड़ा फैसला लेते हुए परीक्षा रद्द कर दी गई।परीक्षा के दौरान क्या क्या आरोप लगे? आयोग के मुताबिक जिला प्रशासन की सतर्कता के कारण कई जगहों पर गड़बड़ी करने की कोशिश पकड़ में आई। जांच के दौरान कुछ अभ्यर्थियों और असामाजिक तत्वों पर परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने और अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा। इसी मामले में 32 ...