पेपर लीक की घटनाओं पर लगे रोक, छात्रों ने भरी हुंकार
भदोही, जुलाई 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। शिक्षा व्यवस्था में सुधार व पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे छात्र सभा के पदाधिकारियों ने पत्रक सौंपा। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज को लेकर छात्रों ने आक्रोश व्यक्त की। इस दौरान छात्र सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाते हुए पेपर लीक की घटनाओं पर शीघ्र ही रोक लगाया जाए। परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की कमी, अनुशासनहीनता एवं शिक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याओं के कारण लाखों विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इन गंभीर विषयों को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठी चार्ज होना हर स्तर से गलत है। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के खिलाफ एआईवाईएफ-एआईएसएफ का प्रदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.