विकासनगर, जून 24 -- राकेश खत्री अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से देशभर में चलाए जा रहे 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के तहत बुधवार पछुवादून जिला कांग्रेस कमेटी ने विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं एवं कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत युवाओं से संवाद किया।नगर के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर ने छात्रों के बीच पहुंचकर देश में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं पर चर्चा कर उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, युवाओं को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। यह भी पढ़ें- 2017 से अब तक 89 परीक्षा के पेपर लीक की घटनाएं हो चुकी: कांग्रेस उन्होंने कहा कि छात्र...