पेपर लीक कर किसानों के बच्चों से खिलवाड़ : श्यामलाल पाल
बुलंदशहर, अगस्त 17 -- नगर के शिल्पा गार्डन में समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पेपर लीक करके लगातार किसान और मजदूरों के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
सम्मेलन की मुख्य बातें कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने दो टूक कहा कि प्रदेश में जहां भी अन्याय और अत्याचार होता रहेगा, वहां नौजवानों के प्रदर्शन लगातार चलते रहेंगे। जनता और नौजवान अब अपने अधिकारों को लेकर चुप नहीं बैठेंगे, बल्कि सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेंगे। उन्होंने सरकारी नौकरियों में 99 प्रतिशत तक घोटाले होने की बात कही थी। पाल ने कहा कि जब तक इस तरह के घोटाले चलते रहेंगे, तब तक इनके विरोध में आंदोलन भी जारी रहेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.