गया, जून 20 -- गया जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को पेपर लीक की घटनाओं और बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों, युवाओं तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। उनका कहना था कि यदि सरकार इस गंभीर मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं करती है तो यह संदेश जाएगा कि वह छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है。 यह भी ...