पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ आईसा चलाएगा जेन जी राइजिंग अभियान
पटना, अगस्त 9 -- बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, लगातार हो रहे पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा के बाजारीकरण के खिलाफ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने जेन जी राइजिंग अभियान की घोषणा की है। यह अभियान 11 अगस्त से शुरू होकर 7 सितंबर को पटना और पाटलिपुत्र विवि में संपन्न होगा। इस दौरान राज्य के 12 शहरों में छात्र-युवा संसद और छात्र सम्मेलन होगा। आइसा बिहार की राज्य उपाध्यक्ष सबा आफरीन ने बताया कि नौ वर्षों में 6 बड़े पेपर लीक हो चुके हैं, जिसमें लगभग 500 अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद जमानत हुई, जबकि 50 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा और पुनर्परीक्षा के चक्कर में फंस गए। कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ यह खिलवाड़ अब स्वीकार नहीं किया जाएगा。
सरकार के निजीकरण के आरोप आइसा बिहार के राज्य अध्यक्ष धनंजय ने आरोप लगाया कि सरकार सरकारी शिक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.