पटना, अगस्त 17 -- शिक्षा सत्याग्रह 2.0 के तहत सोमवार को छात्र नेता अमन कुमार अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे। वह 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द करने, टीआरई-चार और बीएसएससी की ओर से लंबित बहाली प्रक्रिया पूरी करने, 1799 दारोगा पदों की भर्ती रद्द करवाने, बीईटी की अधिसूचना जारी करने, लाइब्रेरियन भर्ती सहित तेरह सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर शुरू किया है। अनशन शुरू होने के समय शिक्षाविद् गुरु रहमान, शिक्षक रमांशु मिश्रा और अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे। छात्र नेता सौरभ कुमार सिंह ने कहा कि आगामी रणनीति के तहत यदि सरकार ने छात्रों की समस्या का समाधान नहीं किया, तो जल्द ही विधानसभा मार्च किया जाएगा और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के इस्तीफे की भी मांग की जाएगी। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, यह अनशन जारी ...